मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और विधायक माणिकराव कोकाटे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है।


शीर्ष अदालत के इस आदेश के बाद माणिकराव कोकाटे विधायक बने रहेंगे और उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त नहीं होगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि दोषसिद्धि पर रोक के बावजूद वे किसी भी ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ यानी लाभ के पद पर नियुक्त नहीं किए जा सकेंगे।गौरतलब है कि निचली अदालत द्वारा दोषसिद्धि के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता पर संकट उत्पन्न हो गया था।


सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से फिलहाल उन्हें राजनीतिक राहत मिल गई है और अयोग्यता की कार्रवाई पर विराम लग गया है।



चलिए अच्छा हुआ