मुंबई वार्ता संवाददाता

उत्तर भारतीय समाज के भीष्म पितामह कहे जाने वाले उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी शारदा प्रसाद सिंह ने आज 94 वर्ष की यशोयात्रा पूर्ण कर ली। कल वे 95 वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने चेंबूर स्थित उनके आवास पर जाकर उनका सम्मान किया और जन्मदिन की बधाई दी।


कृपाशंकर ने कहा कि शारदा प्रसाद सिंह का व्यक्तित्व तथा समाज के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्यों से हम सभी को लगातार प्रेरणा मिलती रही है। उनकी विनम्रता, शालीनता, सहजता और आत्मविश्वास अनुकरण करने योग्य है।


उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करता हूं।



अभिनंदन बधाई और शुभकामनाएं