मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) इलाके में वीरा देसाई रोड स्थित सोरेंटो टॉवर में बुधवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग ग्राउंड प्लस 23 मंज़िला इमारत की 14वीं मंज़िल पर लगी है।बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) ने आग को लेवल–1 घोषित किया है।


● घटना का विवरणआग की सूचना: सुबह 10:05 बजे,फायर लेवल–1, घोषित: 10:20 बजे,ताज़ा अपडेट: 10:43 बजे,इमारत में धुआँ भर गया है (स्मोक लॉगिंग)ऊपरी मंज़िलों पर कई लोग फंसे होने की सूचना।
🔹 मौके पर तैनात एजेंसियां
मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB),मुंबई पुलिस,संबंधित बिजली वितरण कंपनी,108 एंबुलेंस सेवा,BMC के वार्ड कर्मचारी।
🔹 घायलकोई घायल नहीं (अब तक)
फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव एवं राहत कार्य जारी है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


