अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बोरीवली में भव्य दीपोत्सव, अटल स्मृति उद्यान में दी गई श्रद्धांजलि।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज बोरीवली पश्चिम स्थित ‘अटल स्मृति उद्यान’ में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम शिंपोली टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित उद्यान में संपन्न हुआ।इस अवसर पर स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय ने कवि हृदय नेता अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन किया। उन्होंने कहा कि अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और साहित्य के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है।शाम के समय आयोजित इस दीपोत्सव में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक बाला तावड़े, सभी महासचिव, पूर्व नगरसेवक तथा भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।पूरे परिसर को दीपों से सजाया गया, जिससे वातावरण श्रद्धा और सम्मान से ओत-प्रोत हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जोगेश्वरी में 1.26 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्‍स समेत एक पैडलर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की...

बांद्रा फेयर में दुकानदारों का घटा रुझान, बीएमसी के 430 में से 150 स्टॉल अब भी खाली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा के प्रसिद्ध माउंट मैरी...