मुंबई वार्ता संवाददाता

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत उत्तर मुंबई में आयोजित समापन कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सांसद पीयूष गोयल ने खेलों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार हैं।


पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे खेल महोत्सवों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया।


उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों के माध्यम से भारत की युवा शक्ति विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रही है।
इस अवसर पर उत्तर मुंबई के सभी विधायक अतुल भातखळकर, योगेश सागर, मनीषा ताई चौधरी, संजय उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर, वरिष्ठ नेता भाई गिरकर, जिलाध्यक्ष दीपक (बाला) तावडे, बड़ी संख्या में खिलाड़ी, सभी पूर्व नगरसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के सम्मान, उत्साहवर्धन और खेल भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।


