महायुति सरकार की प्राथमिकता है विकास – एकनाथ शिंदे। शिवसेना–भाजपा–रिपाई की महायुति को बहुमत देने का आह्वान।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मनपा चुनावों के प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना, भाजपा और रिपब्लिकन पार्टी (रिपाई) के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाने और मनपा पर महायुति का भगवा फहराने का आह्वान किया। बांद्रा, बांद्रा-पूर्व, विलेपार्ले और अंधेरी में आयोजित प्रचार सभाओं में शिंदे ने कहा कि विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने घरकुल योजना, क्लस्टर डेवलपमेंट, खड्डामुक्त सड़कें और आम नागरिकों के हित की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महायुति सरकार मुंबई को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।शिंदे ने लाडकी बहन योजना को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि यह योजना कभी बंद नहीं होगी। इसके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं।

उन्होंने कांग्रेस और उद्धव गुट पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों के नेताओं योजना का विरोध किया और अदालतों में चुनौती दी, लेकिन महायुति सरकार ने महिलाओं के हित में दृढ़ निर्णय लिया।उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से 15 जनवरी तक सतर्क रहने और प्रत्येक वोट को सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

अंधेरी में क्लस्टर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए शिंदे ने कहा कि इस पहल से आम मुंबईकर का घर का सपना पूरा होगा। प्रचार के दौरान मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय, जय भवानी’ के नारे पूरे क्षेत्र में गूंजे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री दीपक सावंत, विधायक मुरजी पटेल, विधायक भावना गवली और महायुति के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोटरसाइकिल से सोने की चेन छीनने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, 5.75 लाख रुपये का माल बरामद।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन की...