भाजपा महायुति का वचननामा नहीं बल्कि ‘फेकूनामा’:- वर्षा गायकवाड़।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में कांग्रेस का आक्रामक चुनाव प्रचार जारी है। पदयात्रा, रैलियों और प्रचार सभाओं के माध्यम से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ हर वार्ड में जाकर जनता से सीधा संवाद कर रही हैं।

भाजपा–महायुति पर तीखा हमला करते हुए सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका की तिजोरी पर डाका डालने वाली भाजपा महायुति अपने घोषणापत्र में दिए गए एक भी वादे को पूरा नहीं करेगी। बीएमसी की लगभग 90 हजार करोड़ रुपये की बैंक जमा को लूटने वाले, मुंबई की कीमती हजारों एकड़ जमीन लाड़ले उद्योगपतियों के हवाले करने वाले और बेस्ट का निजीकरण करने वाले लोग मुंबईकरों का विकास नहीं कर सकते।

■ भाजपा महायुति का यह घोषणापत्र नहीं, बल्कि ‘फेकूनामा’ है।

उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका में भाजपा–शिवसेना गठबंधन की 25 वर्षों तक सत्ता रही और पिछले 3 वर्ष 9 महीने से प्रशासक के माध्यम से मंत्रालय से बीएमसी का कारभार चलाया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर मंत्रालय से फाइलें मंजूर की जा रही हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और कांग्रेस लगातार इसकी पोल खोल रही है।

सांसद गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि सिटीफ्लो जैसी निजी बसें नियमों को दरकिनार कर मुंबई और एमएमआरडीए क्षेत्र में खुलेआम चलाई जा रही हैं। बेस्ट बस सेवा को खत्म करने की साजिश रची जा रही है और महानगरपालिका के स्कूलों को निजी संस्थाओं को सौंपा जा रहा है। मुंबईवासियों को न तो स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल मिल रहा है, न ही स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु हैं। पहली ही बारिश में मुंबई जलमग्न हो जाती है। यहां तक कि मिठी नदी की गाद निकालने के काम में भी भ्रष्टाचार किया गया है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के वार्डों को एक पैसा भी नहीं दिया गया, जबकि सत्ताधारी भाजपा–शिंदे गुट ने अपने वार्डों में जनता के पैसों को पार्टी की जागीर की तरह खर्च किया है। मुंबई की 3 से 4 हजार एकड़ जमीन नियम बदलकर कौड़ियों के भाव अदाणी को दी गई है। धारावीवासियों को बाहर खदेड़ने की साजिश हो रही है, कोलीवाड़ों पर भाजपा की टेढ़ी नजर है और एसआरए के नाम पर कीमती भूखंड चहेतों को सौंपे गए हैं।

भाजपा महायुति पर मुंबई को बेचने का आरोप लगाते हुए वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि मुंबई के असली मुद्दों पर बात करने के बजाय भाजपा धार्मिक माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने जनता से भाजपा महायुति के झूठे वादों में न फंसने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोटरसाइकिल से सोने की चेन छीनने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, 5.75 लाख रुपये का माल बरामद।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन की...