मुंबई वार्ता संवाददाता

बोरीवली से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान आगामी महापालिका चुनावों और क्षेत्र में चल रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विकास, यातायात सुधार और आवास परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया।


उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के सात उम्मीदवार जनता के बीच अपना वचननामा लेकर उपस्थित हैं और “विकास एवं हिंदुत्व” पार्टी का मुख्य नारा रहेगा। उन्होंने दावा किया कि बोरीवली सहित उत्तर-पश्चिम मुंबई में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ प्रगति पर हैं।
● कोस्टल रोड, जेट्टी सेवा और सड़क कार्यों का जिक्र
पत्रकारों से बातचीत में उपाध्याय ने कोस्टल रोड परियोजना और यातायात सुधार से जुड़े दावे किए। उन्होंने कहा कोस्टल रोड का काम जारी है, जिससे बोरीवली से कुलाबा की यात्रा लगभग 45 मिनट में संभव होगी।क्षेत्र में जेट्टी सेवा संचालित की जा रही है।


● मैंग्रोव पार्क बनकर तैयार है।
92 सड़कों का कार्य पूरा हो चुका है जबकि 32 बड़ी और 28 छोटी सड़कों पर काम जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद बरसात में पानी भरने की समस्या ख़त्म होंगी।
■ अवैध फेरीवालों पर कार्यवाही और यातायात सुविधा
उपाध्याय ने कहा कि अवैध फेरीवालों के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही स्टेशन से बांग्लादेशी हमने हटाये। साथ ही उन्होंने दहिसर, कांदिवली और बोरीवली के यात्रियों को जो ट्राफ़िक जाम का दुख होता था सब ख़त्म कर बेहतर यातायात सुविधा मिलने की बात कही।उनके अनुसार, ठाणे से बोरीवली का सफर 20 मिनट में तय किया जा सकेगा।
● राजनीतिक दावे और प्रतिक्रियाएँ
पत्रकारों के सवालों के जवाब में उपाध्याय ने दावा किया कि बोरीवली में भाजपा के सभी उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं। भाजपा की स्थिति अधिक मजबूत है।बातचीत के दौरान उपाध्याय ने कुछ समुदायों और गुंडों को चेतावनी दी कि यदि कुछ मुद्दों पर प्रशासनिक कार्यवाही नहीं हुई तो वे स्वयं सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।उन्होंने कहा कि “हिंदू समाज मजबूर नहीं रहेगा”।
■ आवास और एस.आर.ए परियोजनाओं पर जोर
उपाध्याय ने बोरीवली क्षेत्र में आवास विकास का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा राजेंद्र नगर में 33 वर्ष से रुका एसआरए प्रकल्प पूरा कराया जाएगा।पगड़ी सिस्टम खत्म किया गया है।जहाँ एसआरए नहीं बन पा रहा, वहाँ मुख्यमंत्री से कहकर वैकल्पिक विकास कराया जाएगा।
■सामान्य जन को घर मिलेगा
उन्होंने देवपूजक समाज की सांस्कृतिक परंपरा का उल्लेख किया और कहा कि यह समाज देवी पूजा के बाद पतंग उड़ाने की शुरुआत करता है।निष्ठा से कार्य करने का दावा किया किसी को हिन्दुओ के त्यौहार से तकलीफ है तो उसको सीधा करने का काम हम करेंगे पत्रकारों को बताते हुए उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने “मिष्ठान भोजन का त्याग” किया है जब तक राजेंद्र नगर के लोगो को घर नहीं मिलेगा तब तक पूर्ण निष्ठा से जनसेवा में लगे रहेंगे।
■ जय श्री राम बोलने पर दो हिंदु युवको की पिटाई,बोरीवली मे तनाव
पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए संजय उपाध्याय ने दिनेश वाघेला और विक्रम वाघेला नामक दो हिंदू युवको को पत्रकारो के समक्ष हाजिर किया और बताया की इन दो लोगो ने जय श्री राम का नारा लगाया तो एक समुदाय के लोगो ने इनकी पिटाई की और पुलिस ने उनको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया।
उन्होंने पुलिस आयुक़्त देवन भारती से प्रार्थना करते हुई स्थानीय पुलिस को इस मामले के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है और चेतावनी दी है और अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो चुनाव के बाद सडक पर उतरेंगे।


