बृहन्मुंबई महानगरपालिका की सख्त कार्रवाई: फरवरी में 1,082 स्थानों की जांच, 135 निर्माण कार्यों को नोटिस, 93 पर काम रोका।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की हवा को स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद बनाए रखने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा प्रशासनिक वार्ड स्तर पर फरवरी 2026 में व्यापक और सख्त कार्रवाई की गई। 2 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1,082 स्थानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निजी निर्माण कार्य, मनपा के प्रोजेक्ट तथा अन्य विकास प्राधिकरणों के कामों की अलग-अलग श्रेणी में जांच की गई। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 135 निर्माण स्थलों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किए गए, जबकि 93 स्थानों पर काम तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए गए।इसी अवधि में कुछ निर्माण स्थलों पर नियमों का पालन संतोषजनक पाए जाने पर 48 स्थानों से काम रोकने की नोटिस वापस भी ली गई।

■ सड़कों की गहन सफाई अभियान

हवा में धूलकणों की मात्रा कम करने के उद्देश्य से मनपा ने विशेष सफाई अभियान चलाया। पानी के टैंकरों के माध्यम से 1,454.09 किलोमीटर सड़कों की धुलाई की गई, जबकि 684.8 किलोमीटर सड़कों पर मिस्टिंग मशीनों का उपयोग कर धूल नियंत्रण किया गया।पर्यावरण संरक्षण पर जोरमनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें निवारक और सुधारात्मक उपायों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

मुंबई की वायु गुणवत्ता को स्वस्थ स्तर पर बनाए रखना और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना ही इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

12 वर्षों में भारत आत्मनिर्भर और विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना : देवेंद्र फडणवीस।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...

मुंबई में सैनिटरी व विशेष कचरा संग्रहण सेवा का विस्तार, 9 हजार से अधिक संस्थान जुड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के घनकचरा प्रबंधन...

विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन – बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता बदलापुर तहसील के शाहपुर...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, कहा- जनता पर महंगाई की दोहरी मार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद...