मुंबई वार्ता संवाददाता

अंधेरी (पूर्व) स्थित वसंत ओएसिस बीएमसी ग्राउंड, मकवाना रोड, मरोल में शनिवार 14 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से 8 बजे तक “सनातन-संगम: एकमत्व” नामक हिंदू महा-सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी सनातन बंधुओं—हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख समुदाय—को एक सूत्र में पिरोकर एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।


आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख वक्ता और संत समाज उपस्थित रहेंगे।


कार्यक्रम की शुरुआत बाल-गोकुलम के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति से होगी। इसके बाद समाजोपदेशक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्र संत मुनि निलेश चंद्र जी महाराज का आशीर्वचन तथा पूजनीय प्रभु केशव चंद्र (इस्कॉन) द्वारा भी संबोधन होगा।


इसके अलावा ‘दुर्गा-शक्ति’ विषय पर श्रीमती स्मृति ईरानी का विशेष व्याख्यान तथा आरएसएस के वरिष्ठ प्रतिनिधि सुनील देवधर द्वारा सामाजिक परिवर्तन पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में सामूहिक शपथ और राष्ट्रगान भी होगा।
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर संस्कृति, एकता और सामाजिक जागरूकता के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद और गृहगमन की व्यवस्था भी रहेगी।


