महाराष्ट्र-उत्तर प्रदेश विकास संगम को नई गति देगा “बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव – एकता समिट अध्याय 3”।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से “बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव – एकता समिट अध्याय 3” का आयोजन शनिवार, 9 मई 2026 को शाम 6 बजे से सहारा स्टार होटल, मुंबई में किया जाएगा। “सामाजिक समरसता | संगम ऑफ़ स्ट्रेंथ: महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को एक साथ लाते हुए” थीम पर आधारित यह समिट विकसित भारत 2036 के विज़न को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।


आनंद स्वरूप शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस समिट में महाराष्ट्र विधान परिषद के विधायक प्रवीण दरेकर तथा लोढा फाउंडेशन की चेयरपर्सन मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में दो विशेष कीनोट सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।


संदीप गुप्ता “Boosting India Together: The Uttar Pradesh-Maharashtra Growth Model for Next Decade” विषय पर अपने विचार रखेंगे। वहीं डॉ. हुज़ैफ़ा खोराकीवाला “Vasudhaiva Kutumbkam: Leading India’s Message of World Peace” विषय पर संबोधित करेंगे।


समिट में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण औद्योगीकरण, विलेज टूरिज्म, डिजिटल कनेक्टिविटी, उद्यमिता विकास और सांस्कृतिक सद्भाव जैसे विषयों पर विशेष चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे।


“एकता समिट अध्याय 3” की मेंटर टीम में रश्मि उपाध्याय, आनंद स्वरूप शुक्ला, अनिल गलगली, डॉ. गौरीशंकर चौबे और बलवंत वर्मा शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, यह समिट “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को मजबूत करते हुए महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सामूहिक ताकत को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है।


कार्यक्रम 9 मई 2026 को शाम 6 बजे से Sahara Star में आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विकास लवांडे पर हमला वारकरी संप्रदाय का अपमान, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट)...

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, 19.815 किलो गांजा और 93 लाख की विदेशी मुद्रा जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई कस्टम्स ज़ोन-III के एयरपोर्ट कमिश्नरेट...

ठाणे-मुलुंड के बीच नए उपनगरीय रेलवे स्टेशन को केंद्र की मंजूरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर क्षेत्र के लाखों...

बीएमसी ने मेयर विकास निधि के लिए रिकॉर्ड 250 करोड़ रुपये को दी मंजूरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की सामान्य सभा...