मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सहार) स्थित एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर, लोडर एवं अन्य श्रमिकों ने विभिन्न यूनियनों की भ्रामक प्रचार नीति एवं श्रमिक हितों की अनदेखी से निराश होकर राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में प्रवेश किया।

श्रमिकों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण दटके, सलाहकार एवं पूर्व विधायक सुधाकरराव देशमुख, राष्ट्रीय सचिव बलबीर नेगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल वालंज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा घारे, भाजपा के युवा एवं गतिशील नेता संतोष धुरी तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अभिषेक राऊत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

संगठन में शामिल हुए श्रमिकों ने कहा कि राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन सदैव श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है और इसी विश्वास के साथ उन्होंने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन सभी नवप्रविष्ट श्रमिक साथियों का हार्दिक स्वागत करता है तथा उनके द्वारा संगठन पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए आभार प्रकट करता है।

संगठन उन्हें विश्वास दिलाता है कि उनके न्यायोचित अधिकारों, कल्याण एवं समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...