नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से कृषि उपज के दाम गिरे; किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी भूल गए : हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से कृषि उपज के दाम लगातार गिर रहे हैं। मोदी ने अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण कर देश का स्वाभिमान गिरवी रख दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जो कहेंगे, वही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। किसानों और युवाओं की समस्याओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कोई लेना-देना नहीं है। जो वास्तव में सोए हुए हैं उन्हें जगाना आसान है, लेकिन जो सोने का नाटक कर रहे हैं उन्हें जगाने के लिए हाथ में आसूड (कोड़ा) लेना पड़ता है। इसी कारण किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ आसूड मार्च निकाला गया है, ऐसा तीखा हमला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने किया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में नांदेड़ में जिलाधिकारी कार्यालय पर भव्य आसूड मार्च निकाला गया तथा किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर नांदेड़ उत्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांसद रविंद्र चव्हाण, नांदेड़ दक्षिण जिला अध्यक्ष विठ्ठल पावडे, ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल भिंगे, नांदेड़ शहर अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार अब्दुल सत्तार, पूर्व जिला अध्यक्ष हनुमंतराव पाटील बेटमोगरेकर, राजेश पावडे, पप्पू पाटील कोंडेकर, बालाजी गाडे पाटील, प्रदेश सचिव श्रवण रापनवाड, धनराज राठोड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान उपस्थित थे।

इस अवसर पर हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने कहा था कि कृषि उपज को डेढ़ गुना मूल्य देंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे, 100 स्मार्ट सिटी बनाएंगे, हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देंगे, पेट्रोल-डीजल 40 रुपये प्रति लीटर और गैस सिलेंडर 400 रुपये में उपलब्ध कराएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद मोदी सब कुछ भूल गए।किसानों का 7/12 रिकॉर्ड कोरा करने का वादा करने वाली भाजपा अब 7/12 से किसानों का नाम हटाकर उसे अडानी-अंबानी के नाम करने की कोशिश कर रही है। आवश्यकता न होने के बावजूद शक्तिपीठ महामार्ग बनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों की जमीन हड़पना है। दूसरी ओर युवाओं के पास डिग्री है, लेकिन नौकरी नहीं है। हर साल परीक्षा पत्र लीक हो रहे हैं।

सपकाल ने कहा कि ‘लाडकी बहिन’ योजना की महिलाओं के साथ भी विश्वासघात किया गया है। 2100 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन 1500 रुपये देते समय भी 80 लाख महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया। भाजपा-महायुति ने महिलाओं को धोखा दिया, युवाओं को धोखा दिया और किसानों को भी धोखा दिया है।ईंधन की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चली गई हैं और गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये से अधिक हो गई है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, लेकिन कृषि उपज के दाम नहीं बढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से खाना बनाते समय तेल कम उपयोग करने, पेट्रोल कम खर्च करने और सोना न खरीदने की सलाह देते हैं, लेकिन स्वयं विदेश यात्राएं करते रहते हैं। मोदी सरकार ने मुट्ठीभर उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ कर दिए, लेकिन आम जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया। यह सरकार बहुजन समाज, गरीबों और किसानों के लिए नहीं, बल्कि केवल अडानी और अंबानी के लिए काम कर रही है।सपकाल ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है। यदि लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ किया गया, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

सपकाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समर्थक दावा करते हैं कि उनके पास दैवीय शक्ति है, लेकिन यह तथाकथित शक्ति किसानों, युवाओं और महिलाओं की समस्याएं हल करने में दिखाई नहीं देती। यह शक्ति केवल विपक्षी दलों को तोड़ने में ही काम आती है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा, “बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह।”नांदेड़ के सांसद रविंद्र चव्हाण ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को नांदेड़ जिले में और अधिक मजबूत किया जाएगा।

सभा के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक आसूड मार्च निकाला गया। इस मार्च में बैलगाड़ियों, ट्रैक्टरों और हाथों में आसूड लेकर सैकड़ों किसान शामिल हुए। इस दौरान किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार से संवेदना मुलाकातअर्धापुर तहसील के येलेगांव निवासी किसान गुनाजी बापूराव पवार ने आत्महत्या कर ली थी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने तथा तनावग्रस्त किसानों का सर्वेक्षण कराने के निर्देश देने की मांग की। इस अवसर पर नांदेड़ के सांसद रविंद्र चव्हाण भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भांडुप में 10वीं मंजिल से कूदी 26 वर्षीय महिला पेड़ पर अटकी, फायर ब्रिगेड ने बचाया।

मुंबई वार्ता संवाददाता भांडुप पश्चिम में बुधवार सुबह एक...

बिहार से मुंबई भेजे गए 10 किलो चरस ज़ब्ती मामले का आरोपी बिहार से गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई पुलिस की अंमली पदार्थ विरोधी...

एमपीएससी औषध निरीक्षक परीक्षा में प्रश्नपत्रिका फर्जीवाड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की...