मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो खुद को BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) का डिप्टी कमिश्नर बताकर पिछले कई सालों से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। आरोपी की पहचान अल्ताफ शेख के रूप में हुई है। इस बात की जानकारी पुलिस उपायुक्त (अपराध) राज तिलक रौशन ने दी है।

■ कैसे हुआ भंडाफोड़?

पुलिस उपायुक्त राज.तिलक रौशन ने बताया कि मुंबई पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि अल्ताफ शेख नामक व्यक्ति खुद को BMC का उच्च अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया (टैप लगाया) और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा।

■ आरोपी के पास से बरामद सामग्रियां

उन्होंने यह भी कहा कि,”अल्ताफ शेख के पास से पुलिस ने कई फ़र्ज़ी और चौंकाने वाले दस्तावेज़ और सामग्रियां बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल वह लोगों को प्रभावित करने और खुद को सरकारी अधिकारी साबित करने के लिए करता था। एक होंडा सिटी (Honda City) कार, जिसे वह इस्तेमाल करता था। कार के लिए वीआईपी बीकन लाइट (लाल/नीली बत्ती)। राजमुद्रा (National Emblem) का स्टीकर का इस्तेमाल करता था। विभिन्न विभागों के नाम पर बने 8 अलग-अलग तरह के फ़र्ज़ी विजिटिंग कार्ड्स, फ़र्ज़ी ऑथराइजेशन लेटर्स (Authorization Letters), मीडिया से बचने या रौब झाड़ने के लिए प्रेस (Press) का एक माइक भी अपने साथ रखता था।”

■ धोखाधड़ी का तरीका और पुलिस की अपील

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले 6 से 7 सालों से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह लोगों को झांसा देता था कि वह BMC में उनके रुके हुए काम करवा देगा या वहां से कोई ज़रूरी दस्तावेज़ निकलवा देगा। इस काम के बदले वह मोटी रकम वसूलता था (एक मामले में उसने दस्तावेज़ के लिए 10,000 रुपये मांगे थे)।

■ पुलिस का बयान

राज तिलक रौशन ने यह भी कहा कि”आरोपी के खिलाफ जालसाजी (Forgery) और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हमें अंदेशा है कि इस रैकेट में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी को रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया है। हम जनता से अपील करते हैं कि यदि इस व्यक्ति ने किसी और के साथ भी ठगी की है, तो वे सामने आएं और पुलिस को सूचित करें।आरोपी मुख्य रूप से मालवणी का रहने वाला है और गोरेगांव इलाके में भी सक्रिय रहता था। फिलहाल आगे की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related