ओबीसी विचार महाराष्ट्र का, महाराष्ट्र का यह विचार पूरे देश तक पहुँचाना होगा: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र ने देश को ओबीसी विचारधारा दी है। छत्रपति शिवाजी महाराज, राजर्षि शाहू महाराज, महात्मा फुले, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचार तथा वारकरी संप्रदाय का दर्शन ओबीसी आंदोलन के दो प्रमुख स्रोत हैं। इस विचारधारा का अनुयायी जाति से ऊपर उठकर मानवता को देखता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि महाराष्ट्र का यह विचार पूरे देश तक पहुंचे। यह बात महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कही।

महात्मा फुले की द्विशताब्दी जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में ‘सत्यशोधक आंदोलन’ विषयक संगोष्ठी एवं प्रबुद्धजनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुदास माली, प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे, प्रदेश महासचिव अनंत मोहोड, पनवेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रुति म्हात्रे सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आगे कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यही कारण है कि समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ओबीसी अधिकारों की लड़ाई का बिगुल फूंका है। “जिसकी जितनी आबादी, उतनी भागीदारी” के सिद्धांत के आधार पर पार्टी और संगठन में विभिन्न समाज घटकों को स्थान दिया जा रहा है। राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान पूरे देश में पहुँचना चाहिए। इसके लिए हम सभी को उनके हाथ मजबूत करने होंगे, उनके पीछे एक सशक्त जनशक्ति खड़ी करनी होगी तथा राहुल गांधी ने जो सपना देखा है, उसे साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुदास माली ने कहा कि महात्मा फुले की द्विशताब्दी जयंती पूरे महाराष्ट्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत महात्मा फुले के विचारों को महाराष्ट्र के कोने-कोने तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि महात्मा फुले द्विशताब्दी जयंती कार्यक्रम का समापन समारोह सातारा जिले में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुदास माली सहित ओबीसी समाज के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC की 5 नई CBSE स्कूलों में 1 जुलाई से एडमिशन शुरू, नर्सरी से पहली कक्षा तक मिलेगा मुफ्त प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में गुणवत्तापूर्ण और राष्ट्रीय...

टीईटी पेपर लीक मामले में कांग्रेस का लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन।

■ शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग...

MPSC भर्ती परीक्षा अब CBT मोड में होगी, निजीकरण नहीं होगा: मंत्री आशिष शेलार।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग...