डोंगरी की हाजी कासम चाल के गैरेज में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी; सड़कें बंद, कोई हताहत नहीं।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में रविवार रात हाजी कासम चाल स्थित एक गैरेज में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद एहतियात के तौर पर इलाके की सड़कों पर यातायात रोक दिया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हुआ। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, रविवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर डोंगरी स्थित डॉ. महेश्वरी रोड पर दत्ता मंदिर के पास हाजी कासम चाल के एक गैरेज में आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग ने रात 10 बजकर 11 मिनट पर आग को प्रथम श्रेणी (लेवल-1) की मामूली आग के रूप में वर्गीकृत किया।हालांकि, आग की लपटें तेजी से उठने और घना धुआं फैलने के कारण आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

एक स्थानीय निवासी के अनुसार, आग की घटना के बाद इलाके की सड़कें बंद कर दी गईं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल, स्थानीय पुलिस, बेस्ट, 108 एम्बुलेंस सेवा और संबंधित वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने और स्थिति पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया।दमकल अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने की वजह का पता चल सकेगा।घनी आबादी वाले डोंगरी जैसे रिहायशी इलाके में गैरेज में आग लगने की इस घटना ने एक बार फिर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर गिरी फॉल्स सीलिंग, एक यात्री घायल; नानावटी अस्पताल में कराया गया इलाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...