अंधेरी के मरोल में गैरेज में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने लेवल-2 घोषित किया; मौके पर राहत-बचाव अभियान जारी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अंधेरी पूर्व के मरोल इलाके में रविवार रात एक गैरेज में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की गंभीरता को देखते हुए मुंबई अग्निशमन दल (एमएफबी) ने इसे लेवल-2 की आग घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, अदाणी और बीएमसी के वार्ड कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बीएमसी के आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 8 नवंबर 2026 को रात 10 बजकर 51 मिनट पर मरोल मिलिट्री रोड स्थित प्राइम एकेडमी स्कूल के पास एक गैरेज में आग लगने की सूचना मुंबई अग्निशमन दल के नियंत्रण कक्ष को मिली।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग गैरेज तक ही सीमित थी।

हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने आग को लेवल-2 घोषित किया। रात 11 बजकर 35 मिनट पर जारी अपडेट के अनुसार, मौके पर दमकलकर्मियों और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें तैनात थीं।इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का विस्तृत विवरण अभी सामने नहीं आया है। दमकल विभाग की ओर से आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर गिरी फॉल्स सीलिंग, एक यात्री घायल; नानावटी अस्पताल में कराया गया इलाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

डोंगरी की हाजी कासम चाल के गैरेज में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी; सड़कें बंद, कोई हताहत नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में...