मुंबई पुलिस की खंडणीविरोधी इकाई पर कार्रवाई की तलवार, अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में; हाई-प्रोफाइल मामले क्राइम ब्रांच को सौंपे गए।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली खंडणीविरोधी इकाई (एंटी एक्सटॉर्शन सेल) इन दिनों विवादों और संदेह के घेरे में है। कुख्यात गैंगस्टरों और संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली इस विशेष इकाई के अधिकारियों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

बताया जा रहा है कि इस इकाई में तैनात कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने के बाद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। इसके चलते इकाई के कामकाज और अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा किए जाने की चर्चा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के बीच खंडणीविरोधी पथक के पास मौजूद कुछ महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच क्राइम ब्रांच की दूसरी इकाइयों को सौंपे जाने की प्रक्रिया भी चर्चा में है। इससे इस विशेष इकाई के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां तक कि इस विभाग को बंद किए जाने की संभावना की भी चर्चा सामने आई है।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की खंडणीविरोधी इकाई संगठित अपराध और कुख्यात गैंगस्टरों से जुड़े जबरन वसूली के मामलों की जांच करती है। बिल्डरों, कारोबारियों और फिल्मी हस्तियों को गैंगस्टरों के नाम पर धमकाकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने वाले मामलों में इस इकाई की अहम भूमिका रही है।मुंबई पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एंटी एक्सटॉर्शन सेल अपराध शाखा की विशेष इकाई है, जिसे संगठित अपराध से जुड़े अपराधियों की रंगदारी संबंधी धमकियों और वसूली के मामलों से निपटने की जिम्मेदारी दी गई है।

मुंबई पुलिस फिलहाल इस मामले में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल मामलों के हस्तांतरण और पूरी इकाई को बंद किए जाने की चर्चाओं पर मुंबई पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक आदेश या विस्तृत बयान की पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले में क्या निर्णय लेते हैं और खंडणीविरोधी इकाई का भविष्य क्या होता है ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related