■ पवई जलाशय से सहार गांव तक मुख्य जलवाहिनियों की लीकेज मरम्मत का काम होगा, 26 नवंबर सुबह 9 बजे से 27 नवंबर सुबह 9 बजे तक चलेगा कार्य।
मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से पवई उच्चस्तरीय जलाशय क्रमांक-1 (पीएचएलआर-1) से सहार गांव के बीच विभिन्न स्थानों पर मुख्य जलवाहिनियों में हुई लीकेज की मरम्मत का काम किया जाएगा। यह काम गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे शुरू होगा और शुक्रवार, 27 नवंबर को सुबह 9 बजे तक चलेगा। इस दौरान कुल 24 घंटे तक मुंबई के पांच प्रशासनिक वार्डों के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पानी मिलेगा।


बीएमसी के जनसंपर्क विभाग की ओर से 23 नवंबर को जारी सूचना के अनुसार, इस मरम्मत कार्य का असर जी उत्तर, के दक्षिण, के उत्तर, एच पूर्व और एस विभाग के कुछ इलाकों पर पड़ेगा। इसके अलावा के दक्षिण, एस और एन विभाग के कुछ क्षेत्रों में भी कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी।जी उत्तर विभाग के प्रभावित इलाकेजी उत्तर विभाग में गुरुवार, 26 नवंबर को धारावी लूप मार्ग, ए.के.जी. नगर, प्रेम नगर और नाईक नगर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसी दिन धारावी मुख्य सड़क, गणेश मंदिर मार्ग, दिलीप कदम मार्ग, जैस्मिन मिल मार्ग, माहिम फाटक और कुंभारवाड़ा सहित संबंधित इलाकों में भी जलापूर्ति बंद रहेगी।


शुक्रवार, 27 नवंबर को जैस्मिन मिल मार्ग, माटुंगा लेबर कैंप, संत रोहिदास मार्ग, 60 फीट रोड, 90 फीट रोड, संत कक्कैया मार्ग, एम.पी. नगर धोरवाड़ा और महात्मा गांधी मार्ग पर पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।के दक्षिण और के उत्तर विभागइन दोनों विभागों में गुरुवार, 26 नवंबर को विजय नगर मरोळ, मिलिट्री रोड, वसंत ओएसिस, गावदेवी, मरोळ गांव, चर्च रोड, हिल व्यू सोसायटी, कदमवाड़ी, भंडारवाड़ा और उत्तम ढाबा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।इसी दिन सेवन हिल्स अस्पताल, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सिप्ज क्षेत्र में भी जलापूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा मुलगांव डोंगरी, एमआईडीसी रोड नंबर 1 से 23, ट्रांस अपार्टमेंट, कोंडिविटा, माहेश्वरी नगर, उपाध्याय नगर, ठाकुर चॉल, साल्वे नगर, भवानी नगर, दुर्गापाड़ा, मामा गैरेज और सारीपुत नगर सहित कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।चकाला, प्रकाशवाड़ी, गोविंदवाड़ी, मालपा डोंगरी नंबर 1 और 2, हनुमान नगर, मोटा नगर, शिवाजी नगर, शहीद भगतसिंह नगर व चरतसिंह नगर के कुछ हिस्सों, मुकुंद अस्पताल, तकनीकी विभाग, लेलेवाड़ी, इंदिरा नगर, मापखान नगर, टाकपाड़ा, विमानतल मार्ग क्षेत्र, चिमटपाड़ा, सागबाग, मरोळ औद्योगिक क्षेत्र, रामकृष्ण मंदिर मार्ग, जे.बी. नगर, बगरखा मार्ग और कांती नगर में भी पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।कबीर नगर, बामणवाड़ा, पारसीवाड़ा, विमानतल कॉलोनी, तरुण भारत कॉलोनी, इस्लामपुरा, देऊलवाड़ी और पी एंड टी कॉलोनी में भी गुरुवार को जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।वहीं, कोलडोंगरी, पुरानी पुलिस गली, विजय नगर (सहार रोड) और मोगरपाड़ा में कम दबाव से पानी मिलेगा।
शुक्रवार, 27 नवंबर को ओम नगर, कांती नगर, राजस्थान सोसायटी, साई नगर (तकनीकी क्षेत्र), सहार गांव, सुतारपाखाड़ी (पाइपलाइन क्षेत्र) और कार्गो परिसर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।एच पूर्व विभाग के प्रभावित इलाकेएच पूर्व विभाग में बांद्रा टर्मिनस पर गुरुवार, 26 नवंबर से शुक्रवार, 27 नवंबर तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
शुक्रवार, 27 नवंबर को ए.के. मार्ग, खेरवाड़ी सर्विस रोड, बेहरामपाड़ा, खेरनगर, निर्मल नगर और बांद्रा पूर्व के इलाकों में भी पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।एस विभाग के प्रभावित इलाकेएस विभाग में गुरुवार, 26 नवंबर को विक्रोली पश्चिम, कांजूरमार्ग पश्चिम, सूर्या नगर, आंबेडकर चौक, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग और सनसिटी परिसर में कम दबाव से पानी मिलेगा।
मोरारजी नगर, गौतम नगर, जय भीम नगर, पासपोली गांव और कैलाश नगर में 26 और 27 नवंबर को पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।इसी अवधि में बेस्ट नगर, फिल्टरपाड़ा, गावदेवी, स्काउट गाइड, बीएमसी कर्मचारी कॉलोनी, पठानवाड़ी, महात्मा फुले नगर और आरे रोड क्षेत्र में भी जलापूर्ति बंद रहेगी।
भांडुप पश्चिम के श्रीरामपाड़ा, त्रिमूर्ति नगर, आंब्याची भरणी, वाघोबा वाड़ी, तानाजी वाड़ी, नरदास नगर और शिवाजी नगर में दोनों दिन कम दबाव से पानी मिलेगा।गुरुवार, 26 नवंबर को तानाजीवाड़ी, चाफ्याचा पाड़ा, डक्ट लाइन रोड, रामनगर, साई हिल, साई विहार और रमाबाई नगर में भी कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी।शुक्रवार, 27 नवंबर को हनुमान नगर, पानसरे कुंपण, हनुमान टेकड़ी, अशोक टेकड़ी, फुले नगर और मुत्तू कुंपण में कम दबाव से पानी मिलेगा।
■ एन विभाग में इन इलाकों में कम दबाव से मिलेगा पानी
एन विभाग में गुरुवार, 26 नवंबर को अपर डेपो पाड़ा, लोअर डेपो पाड़ा, सागर नगर और महानगरपालिका भवन विभाग में कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी।इसके अलावा विक्रोली पश्चिम रेलवे स्टेशन मार्ग, फिरोजशाह नगर, गोदरेज परिसर, मेफेयर इमारतें और कैलाश परिसर में भी पानी का दबाव कम रहेगा।
वाधवा रेजिडेंसी, प्रेसिडेंशियल टावर्स, कल्पतरु परिसर, आर-सिटी मॉल, ऑर्किड्स इमारतें, दामोदर पार्क, पंकेश बाबा दरगाह, उद्यान गली, संघानी एस्टेट, श्रेयस सिनेमा, साईनाथ नगर और नित्यानंद नगर में भी गुरुवार को कम दबाव से पानी मिलेगा।
■ बीएमसी की नागरिकों से अपील
महानगरपालिका ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे मरम्मत कार्य शुरू होने से पहले अपनी जरूरत के अनुसार पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और इस दौरान पानी का इस्तेमाल बेहद सावधानी और मितव्ययिता से करें।
बीएमसी के अनुसार, लीकेज मरम्मत का काम पूरा होने के बाद भी अगले तीन से चार दिनों तक कुछ इलाकों में कम दबाव से पानी आने और पानी के मटमैला होने की आशंका है। इसलिए नागरिकों को एहतियात के तौर पर पानी छानकर और उबालकर पीने की सलाह दी गई है। महानगरपालिका ने इस दौरान नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।


