हिंदी भाषी संघ का ‘काव्य महोत्सव’ संपन्न

Date:

मुंबई (सं. भा.) बोरिवली पूर्व स्थित पं. रामजस उपाध्याय रामलीला मनोरंजन मैदान में हिंदी भाषी संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य ‘ काव्य महोत्सव’ का आयोजन किया। ‘काव्य महोत्सव’ में पधारे हजारों की संख्या में श्रोताओं ने कविताओं का खूब आनंद उठाया। सम्मेलन में पधारे कवियों ने अपनी प्रतुत कविताओं समा बंध दी। कवि शशिकांत यादव के कुशल संचालन में ख्याति प्राप्त कवि महेश दुबे की हास्य – व्यंग्य से सजी कविताओं के अलावा उनके द्वारा भोजपुरी में पढ़ी गई कविताओं को सुन लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। इस अवसर पर कवि हेमंत पांडेय, कवयित्री सुमित्रा सरल, कवि अर्जुन अल्हड़, कवि अभय निर्भीक ने भी अपनी रचनाओं से लोगों का मनोरंजन किया। मंच पर उपस्थित पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने भी जनता का उत्साह देखते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह और उपाध्यक्ष संजय सिंह का स्वागत शेट्टी और संस्था ने किया। डॉ. राधेश्याम तिवारी, डॉ. किशोर सिंह, अखिलेश चौबे, विधायक सुनील राणे, श्रीकांत पांडेय, एड. जयप्रकाश मिश्रा, सुनीता सिंह, डॉ. ओमप्रकाश दुबे, सुरेंद्र मिश्रा, विद्यार्थी सिंह, बिना दोषी, ब्रह्मदेव तिवारी, अजय पुरोहित, जगदीश ओझा, अभय चौबे, सुरेन्द्र गुप्ता को पं. रामजस उपाध्याय सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं नटवर पुरोहित को बाबूजी का सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मनीष नाग, मुन्ना विश्वकर्मा, राजेश यादव, डॉ. विनोद मिश्रा, विनोद तिवारी ने अपना योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ड्रग्स मामले के आरोपी को मिला 15 साल का कारावास।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता पांच साल पुराने ड्रग्स व्यापार के...

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय।

नई दिल्ली।मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले...

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा २० नवंबर को ६ घंटे के लिए बंद रहेगा।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय...

शिवसेना ने कैबिनेट बैठक का किया बहिष्कार; चर्चा के बाद हुआ समझौता।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय स्वशासन निकायों के चुनावों के...