अस्पताल की लापरवाही से बदल गई लाश, गरमाया माहौल।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

​नवी मुंबई के पनवेल उपजिला अस्पताल में लाश बदल जाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जिससे दो परिवारों के बीच विवाद खड़ा हो गया। मामला तब शुरू हुआ जब सुशांत मल्लम के परिवार ने अस्पताल पहुंचकर देखा कि वह उनके बेटे का शव नहीं है। जांच करने पर पता चला कि सुशांत का शव बिशना रावत के परिजन ले गए थे, जिन्होंने कथित तौर पर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

​स्वास्थ्य अधिकारी अशोक गीते ने बताया कि 20 अक्टूबर को खारघर के सुशांत मल्लम और न्यू पनवेल के सुरक्षा रक्षक बिशना रावत, दोनों ने आत्महत्या की थी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए थे। चिकित्सकों ने बिशना रावत के परिजनों को शव ले जाने को कहा। रावत के परिजनों ने वीडियो के सामने शव की पहचान की और सुशांत मल्लम का शव लेकर चले गए। सुशांत के परिजन नेपाल में होने के कारण चार दिन बाद अस्पताल पहुंचे और शव को पहचानने से इनकार कर दिया। चूंकि दोनों परिवार नेपाली थे और एक ही दिन घटना हुई थी, इसलिए अस्पताल प्रशासन से यह चूक हुई।

हालांकि, बाद में अस्पताल प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया। दोनों परिवार अंततः एक साथ बचे हुए शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हुए और लाश लेकर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...