उल्हासनगर में महिला बचत गटों का विरोध प्रदर्शन।

Date:

■ स्टॉल रद्द होने से नाराज महिलाओं ने किया पालिका गेट पर ठिय्या आंदोलन।

■ विधायक आयलानी के हस्तक्षेप से मिला समाधान का भरोसा।

उल्हासनगर/मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

उल्हासनगर में सोमवार को महिला बचत गटों की महिलाओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र शासन की योजना के तहत मंजूर किए गए 50 लोहे के स्टॉल अचानक रद्द किए जाने के बाद महिलाओं ने उल्हासनगर महानगरपालिका के बाहर ठिय्या आंदोलन शुरू किया। महिलाओं का कहना था कि आठ माह से मंजूर स्टॉल अब अचानक रद्द कर दिए गए, जिससे उनका स्व-रोजगार शुरू करने का सपना अधूरा रह गया।

आंदोलनकारी महिलाओं ने पालिका आयुक्त मनीषा आव्हाले से मिलने की कोशिश की, लेकिन उनके न मिलने पर गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में भाजपा विधायक कुमार आयलानी मौके पर पहुंचे और महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने स्वयं आयुक्त से बात कर समाधान खोजने का आश्वासन दिया। इसके बाद पालिका उपआयुक्त अनंत जवादवार की उपस्थिति में हुई बैठक में तय किया गया कि एक सप्ताह के भीतर पात्र 50 महिलाओं को लॉटरी प्रणाली से स्टॉल दिए जाएंगे।

विधायक आयलानी ने निर्देश दिया कि संबंधित महिला को उसके ही प्रभाग में स्टॉल आवंटित किया जाए, ताकि वह अपने मोहल्ले या कैंप क्षेत्र में ही व्यवसाय चला सके। विधायक की पहल के बाद महिलाओं में राहत और उत्साह का माहौल देखा गया। सभी की नजर अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी है, ताकि “लाडकी बहिण योजना” का लाभ सही मायने में महिलाओं तक पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...