चंद्रपुर LCB ने पकड़ी डुप्लीकेट ओर जहरीली शराब की बड़ी खेप, 47 लाख की अवैध शराब जब्त।

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

गोंडपिपरि के बाद अब LCB ने चिमुर में आयशर ट्रक समेत कुल सैतालिस लाख रुपये की शराब जब्त की है, जिसमे तीन सौ पचास बक्से देसी शराब समेत नब्बे बक्से बियर, नब्बे बक्से विदेशी ब्रांड की शराब मौजूद है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में भंडारा के साकोली निवासी विशाल कमलदेव उइके,पप्पू परशराम वाघाड़े ओर नागपुर के टेका नाका निवासी सुरेश गोलू इनवाते नामक 3 नामजदों को गिरफ्तार किया है।

चंद्रपुर LCB की यह कार्रवाई एक्साइज विभाग के मुंह पर करारा तमाचा माना जा रहा है। चंद्रपुर में खुलेआम नकली शराब की अवैध तस्करी खुलेआम हो रही है, उस चंद्रपुर में आबकारी विभाग महज तमाशबीन बना नजर आ रहा है।

इससे पहले गोंडपिपरि में भी LCB ने कार्रवाई करते हुए बड़ी तादाद में आयशर ट्रक समेत डुप्लीकेट जहरीली शराब पकड़ी थी। आज चिमुर इलाके से ट्रक समेत डुप्लीकेट जहरीली शराब पकड़ने का मामला समने आया है, जिससे एक्साइज विभाग सवालो के घेरे में आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अंधेरी में बीएमसी की नई सीबीएसई स्कूल इमारत का लोकार्पण, आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी जोर : आशिष शेलार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय अंधेरी (पूर्व) स्थित कोंडिविटा क्षेत्र में...

धारावी पुनर्विकास: शाहू नगर के 900 परिवारों को सात दिन में मकान खाली करने का नोटिस, रहवासियों का विरोध तेज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत सेक्टर-1...