मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

रायगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। एक यात्री को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। दरवाजे पर बैठने को लेकर दो यात्रियों के बीच बहस हो गई। इसी बहस के चलते एक यात्री चलती ट्रेन से फेंका गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कर्जत रेलवे पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


एक यात्री ने अपने सामने खड़े एक यात्री को लात मारकर एक्सप्रेस ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कर्जत रेलवे पुलिस ने आरोपी को ठाणे रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम मंगेश दासोर है, जो अकोला का रहने वाला है।


आरोपी मंगेश दासोर इस ट्रेन से पुणे से मुंबई जा रहा था। उसी समय, विनोद कांबले और उसका दोस्त दर्शन के लिए मुंबई जा रहे थे, तभी दरवाजे पर कौन बैठेगा, इस बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर आरोपी मंगेश ने विनोद की छाती पर लात मारी और उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया। यह घटना मंगलवार की है।
विनोद को घायल अवस्था में कर्जत उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। कर्जत रेलवे पुलिस आगे की जाँच कर रही है।


