दक्षिण मुंबई की इमारत में लगी आग।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दक्षिण मुंबई के पेडर रोड इलाके में एक रिहायशी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कपड़ों के शोरूम में सोमवार सुबह आग लग गई।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। छह मंजिला इमारत से आठ लोगों और कुछ पालतू जानवरों को बचा लिया गया।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले पहले मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में एक मॉल में लगी भीषण आग पर 22 घंटे से अधिक समय की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया था।

अग्निशमन दल के अधिकारियों ने बताया था कि बांद्रा पश्चिम में लिंकिंग रोड पर लिंक स्क्वायर मॉल के बेसमेंट में पिछले मंगलवार सुबह करीब 4.10 बजे आग लगी थी। अगले दिन दमकल कर्मियों और अन्य आपातकालीन सेवाओं की मशक्कत के बाद देर रात 1.41 बजे आग पर काबू पा लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पार्किंग नहीं तो कार नहीं:- परिवहन मंत्री का फरमान।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र में अब आपके पास पार्किंग...

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास: हिमांशु पांडे।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय किसानों को आत्मनिर्भर और...

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संवाद सत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के...

युवा साहित्यकार पवन तिवारी को आचार्य चतुरसेन शास्त्री पुरस्कार 2025 प्रदत्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता युवा साहित्यकार पवन तिवारी द्वारा लिखित...