देवेन्द्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र को कल अगला मुख्यमंत्री मिल जाएगा। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां आजाद मैदान में चल रही हैं। इस बीच बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना लिया गया है। देवेंद्र फडणवीस के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तय हो गया है कि वह ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बन रहे हैं।

कोर कमेटी की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई गई। सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल को प्रस्तावक बनाया गया ,वहीं आशीष शेलार और रविंद्र चव्हाण प्रस्ताव का अनुमोदन किया। बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने की।

विधायक दल की बैठक में बीजेपी के सभी विधायकों ने एक साथ कहा कि वे सभी देवेंद्र फडणवीस के साथ हैं।भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि, ” हमनें मुख्यमंत्री पद के लिए एकमत से देवेंद्र फडणवीस को चुना है। वह ऐसे नेता हैं जो महाराष्ट्र में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। वह सभी को साथ में लेकर चलते हैं। उन्हें पांच साल सरकार चलाने का अनुभव है। एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं। मैं उनके बारे में नहीं बोल सकता हूं। लेकिन, उन्होंने देवेन्द्र जी को अपना समर्थन जाहिर कर दिया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की याचिका.

● दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से सुप्रीम कोर्ट के...

दो करोड़ के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार.

■ बांद्रा पुलिस की कार्रवाई श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई...

मुंबई महानगर पालिका का अजीबो-गरीब अस्पताल !

● स्टाफ को तनख्वाह नहीं, ●मरीजों के लिए दवा...