मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

ठाणे के कोपरी इलाके में बड़ा बंगला सरकारी कॉलोनी में न्यायाधीशों के लिए बने एक फ्लैट की छत का एक हिस्सा गिरने का मामला सामने आया है। लोक निर्माण विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा मरम्मत न किए जाने पर न्यायाधीश के पति ने लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोपरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद अब इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है।


न्यायाधीश २०२३ से अपने परिवार के साथ ठाणे के बड़ा बंगला इलाके की एक इमारत के फ्लैट में रह रहे हैं। इमारत के जर्जर होने के कारण, इस इमारत में रहने वाले न्यायाधीशों ने लोक निर्माण विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन विभाग ने इमारत की कोई मरम्मत नहीं की।


रविवार शाम को फ्लैट के बेडरूम में अचानक तेज आवाज सुनाई दी।जज के पति ने जब बेडरूम में देखा तो छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन कुछ देर बाद जज के पति ने इस संबंध में कोपरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और शिकायत के आधार पर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, २०२३ की धारा १२५ के तहत मामला दर्ज किया गया है।


