परिवर्तन फाउंडेशन की वार्षिक डायरी का हुआ अनावरण.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

सामाजिक संस्था परिवर्तन फाउंडेशन की वार्षिक डायरी का अनावरण विलेपार्ले स्थित सन्यास आश्रम में भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी के हाथों किया गया. इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष राज किशोर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र, वरिष्ठ आर टी आई कार्यकर्ता अनिल गलगली समेत कई गणमान्य उपस्थित थे.

इस अवसर पर परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष राज किशोर तिवारी ने बताया कि सामाजिक कार्यों में अग्रणी परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डायरी छापी गई। परिवर्तन फाउंडेशन को शैक्षणिक, खेल, स्वास्थ्य, पर्यावरण सहित सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर काम करने वाली संस्था के रुप में जाना जाता है।

2011 में स्थापित परिवर्तन फाउंडेशन अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों को नोटबुक, गरीब महिलाओं को साड़ी, कन्याओं की शादी में सिलाई मशीन, ठंढी में गरीबों को कंबल वितरण किया जाता है। स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ादान वितरण के अलावा हर 2 महीने में संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के विभिन्न संभागों में स्वास्थ शिविर लगाया जाता है। इसके अलावा फाउंडेशन अन्य सामाजिक काम अनवरत करता रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुम्ब्रा बाईपास पर दो ट्रकों के बीच दबी कार,ड्राइवर की हुई मृत्यु।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी मुम्ब्रा बाईपास पर आज सुबह...

मनपा अधिकारियों की शह पर बन रही बहुमंजिला अवैध इमारत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के बांद्रा पूर्व मे महानगर...

क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स का क्रूर चेहरा होगा उजागर ।

मुंबई वार्ता संवाददाता ■ कैट का राष्ट्रीय सम्मेलन...