सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

परभणी में आंदोलक की पुलिस कस्टडी में मौत के मामले को लेकर आज महाराष्ट्र सहित मुंबई बंद का आह्वान किया गया है।मुंबई के दहिसर इलाके में आरपीआई (आठवले गुट) के कार्यकर्ता आक्रामक हो गए हैं।


आरपीआई (आठवले गुट) की ओर से दहिसर स्टेशन के पूरे इलाके को बंद करवा दिया गया है।आरपीआई उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष रमेश गायकवाड़ के नेतृत्व में दहिसर में एक मोर्चा निकाला गया, जिसके चलते सभी दुकानें बंद कराई जा रही हैं।परभणी में सोमनाथ सूर्यवंशी की मौत के मामले में राज्य सरकार से पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी के तहत आरपीआई (आठवले गुट) ने आज मुंबई बंद का आह्वान किया है।