मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई की ओर से भाजपा दादर कार्यालय में मा.डॉ. मनसुख मंडविया ( युवा कल्याण, खेल, कामगार और रोजगार मंत्री, भारत सरकार ) की प्रमुख उपस्थिति में “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर मा.मनसुख मंडविया ने मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं से संवाद करते हुए मार्गदर्शन किया। इस युवा संवाद कार्यक्रम को महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा एवं सिद्धिविनायक मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष व भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना जी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा मुंबई, जिला, मंडल व वॉर्ड के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
युवाओं से संवाद करने के दौरान मनसुख मंडविया जी ने कहा कि,” हमारी युवा शक्ति का सामर्थ्य ही भारत को जल्द से जल्द विकसित राष्ट्र बनाएगा। प्रत्येक वर्ष देश में गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि के एक लाख युवाओं को देश के विकास और प्रभावी नेतृत्व हेतु आगे लाकर पार्टी से जोड़ना है। राजनीति में परिवारवाद को समाप्त करना है। हमारी पार्टी एकात्म मानववाद के सिद्धांत का पालन करते हुए देश हित में कार्य करती है, अपनी पार्टी राष्ट्रभक्त पैदा करती है।”
उन्होंने केंद्र में हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए चल रहे विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम, माय भारत प्लेटफार्म सहित विभिन्न योजनाओं विभीन्न कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से दी।
माय भारत प्लेटफार्म के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण माध्यम से अब तक 1 करोड़ 70 लाख युवा जुड़ चुके है। साथ ही नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल जैसे बेहद उपयोगी प्लेटफॉर्म के बारे में बताया कि इसका उपयोग करते युवा नौकरी को आसानी से खोज सकते हैं। मॉडल कैरियर सेंटर अब तक देश में 40 स्थानों पर कार्यरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के व्हिजन में युवाओं के योगदान को लेकर भी संवाद और मार्गदर्शन किया.