भारत की महिला क्रिकेट टीम की जीत के बाद साकीनाका में जश्न।

Date:

■ समता विद्या मंदिर स्कूल के छात्रों ने निकाली विजय रैली।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

48 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में हराकर भारत ने महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है और हर जगह जश्न का माहौल है। इस खुशी के अवसर पर साकीनाका स्थित समता विद्या मंदिर स्कूल में भी विजय उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

स्कूल के छात्रों ने हाथों में तिरंगा झंडा और महिला क्रिकेट टीम को बधाई देने वाले बैनर लेकर पूरे इलाके में विजयी रैली निकाली। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हो भारतीय महिला क्रिकेट टीम” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। बच्चों के चेहरों पर भारत की जीत की खुशी साफ झलक रही थी।यह रैली स्कूल के सचिव राजेश सुभेदार और कार्याध्यक्ष ज्योति सुभेदार के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना को मज़बूत करना और महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करना था।कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और आसपास के नागरिकों ने भी भाग लेकर विजयी महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर छात्रों ने “महिला सशक्तिकरण” और “खेल ही जीवन का शस्त्र है” जैसे संदेश भी दिए।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...