रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

विश्व शांति एवं मानव कल्याण हेतु मालाड पश्चिम मनोरी स्थित महा सिद्ध योगी गगन गिरी महाराज दर्शन महोत्सव का आयोजन 2अक्टूबर से शुरू हो गया है । मुंबईकर को प्रकृति का आनंद एवं आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक उत्थान के उद्देश्य से परम पूज्य स्वामी गगन गिरी महाराज ने मनोरी में तपोवन की स्थापना किया था ।32 वर्ष पहले से ही यहां बाबा का दर्शन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।


बाबा अपने भक्तों से कहते हैं कि आप हमें बुलाते हैं और हम आ जाते हैं । इस अवसर पर आश्रम में भक्त,होम हवन, पूजन तथा महाप्रसाद का लाभ उठाते हैं। 2 अक्टूबर गुरुवार को बाबा की भव्य पालकी निकाली गई । तथा सत्यनारायण महापूजा का आयोजन किया गया । शुक्रवार 3 अक्टूबर को होम हवन तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । इसी तरह शनिवार 4अक्टूबर को सुबह 9 बजे 56 भोग दर्शन, स्वर संगीत, दत्तात्रेय की पालकी, होम हवन तथा नृत्य संकीर्तन का आयोजन किया गया है । रवीवार 5 अक्टूबर को सामूहिक सत्यनारायण महापूजा,हवन तथा 6 अक्टूबर सोमवार को भजन कीर्तन, होम हवन के साथ शाम को यहां लक्ष्य दीप महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं ।


विश्व कल्याण के लिए आश्रम परिसर में लाखों लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे । यहां पर यह दीपोत्सव पिछले 25 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है । मंगलवार 7 अक्टूबर को गुरु सप्तशती पारायण पाठ एवं हवन तथा भजन कीर्तन का आयोजन है । इसी तरह 8 अक्टूबर बुधवार को नवचंडी यज्ञ सामूहिक महायज्ञ सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है । सुबह 6 बजे काकड़ आरती तथा 8बजे से हरी पाठ पारायण तथा रात 8 बजे महाआरती के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया जाएगा ।
भक्तों की जानकारी के लिए बता दें कि आश्रम पर समय-समय पर हर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ।


