महानगर पालिका अधिकारियों की कामचोरी के कारण मुंबई डूबी:- डॉ.नीतेश राजहंस सिंह।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगर पालिका अधिकारियों की कामचोरी और लापरवाही के कारण पहली बारिश में ही मुंबई के कुर्ला, कालीना, दादर, परेल, सांताक्रूज समेत कई इलाके डूब गए हैं। इस प्रकार का आरोप मुंबई उत्तर मध्य भाजपा महामंत्री डॉ. नीतेश राजहंस सिंह ने लगाया है।

डॉ नीतेश सिंह ने कहा कि,” तमाम सरकारी हिदायतों के बावजूद मनपा कर्मचारियों ने ठेकेदारों से गटारो की सफाई नहीं करवाई। गटारो की सफाई न होने के कारण बरसात का पानी रास्तों पर फैला और जगह जगह पानी भर गया। इस लापरवाही के लिए भ्रष्ट मनपा अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”

मुंबई में कुछ घंटों की लगातार बारिश के कारण सोमवार को कई निचले इलाकों में और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया, जिसके चलते सुबह के समय लोकल ट्रेन सेवाओं के साथ ही शहर के कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हो गया। IMD की आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच मुंबई के कुछ हिस्सों में कुछ घंटों तक भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे के मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां जलमग्न हो गईं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में विभिन्न ट्रेन की आवाजाही धीमी हो गई।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा, “उपनगरीय लोकल ट्रेन की आवाजाही जारी है, लेकिन कुछ स्थानों पर इनकी रफ्तार कम कर दी गई है।”

महाराष्ट्र सरकार में मं६ी गिरीश महाजन ने कहा कि मुंबई में आज बहुत ज्यादा बारिश हुई है। इस वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि हिंदमाता इलाके में जलभराव है। बीएमसी की टीम इलाके में काम कर रही है। लोगों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि आज दोपहर 2 से 4 बजे के बीच भारी बारिश की आशंका है। मुंबई में एनडीआरएफ की एक टीम मौजूद है। हाल ही में सीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ बैठक की थी। आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वप्निल डी नीला ने बताया कि आज, उन्हें हार्बर लाइन पर वडाला रोड-सीएसएमटी लाइन पर 10:35 बजे ट्रेन यातायात बंद करना पड़ा क्योंकि हाई टाइड के कारण फ्लड गेट्स बंद थे। इसके तुरंत बाद, स्थानीय ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गईं, और हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं सीमित गति से चल रही हैं। जैसे ही एमसीजीएम उच्च क्षमता वाले जल पंपिंग स्टेशनों पर जल पंपिंग सेवाएं शुरू होंगी, हम ट्रेन सेवाओं को सामान्य करने में सक्षम होंगे। मध्य रेलवे के तहत अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मैं यात्रियों से अपील करता हूं कि वे रेलवे ट्रैक का उपयोग न करें।

आईएमडी ने बताया – दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 26 मई को मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मिजोरम के शेष हिस्सों, पूरे त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आजाद मैदान में फेरीवालों का विराट मोर्चा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय संयुक्त फेरीवाला महासंघ, मुंबई द्वारा आज...

रवींद्र नट्या मंदिर ‘संगीत नाटक के लिए 25% छूट पर उपलब्ध होगा:- सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सलाह आशीष...

श्रेष्ठ महाराष्ट्र – मंगलागौर 2025′: परंपरा और बॉलीवुड का अनूठा संगम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मंगलागौर मराठी संस्कृति का गौरव है।...

डब्बा ट्रेडिंग मामले में Ed ने मुंबई के 4 ठिकानों पर की छापेमारी, 3 करोड़ से अधिक नगद ज़ब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को...