मानव उत्थान सेवा समिति का सद्भावना,संत सम्मेलन संपन्न ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा/मुंबई वार्ता

मानव उत्थान सेवा समिति के प्रणेता श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से अंधेरी पूर्व स्थित पारसी पंचायत रोड के अंधेरी आश्रम में सद्भावना संत सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ ।

8 मार्च रविवार को आयोजित इस संत सम्मेलन में वसई से पधारे महात्मा आचार्या नंद जी महाराज ने भक्तों को बताया कि सद्गुरु की सेवा से ही आत्म ज्ञान की प्राप्ति होती है । इसी तरह मुंबई आश्रम प्रभारी महात्मा कल्पना बाई जी ने भक्तों को राम नाम की महिमा का वर्णन किया ।

उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई का वर्णन करते हुए कहा कि (राम एक तापस तिय तारी। नाम कोटि खल कुमति सुधारी) नाम प्रताप ही संसार के सभी दुखों का नाश करता है । उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं एवं भक्तों को समय-समय पर संत सम्मेलन की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर आयोजित होली मिलन एवं संत सम्मेलन के सफल आयोजन पर मानव सेवा दलित शाखा कार्यकर्ता ,यूथ संगठन के सभी शिष्यों को आशीर्वाद दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपत्तिजनक ‘कुर्बानी’ विज्ञापन पर विवाद, मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में सोशल मीडिया पर प्रसारित...

मुंबई के माहिम में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार, एक फरार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के माहिम इलाके में शुक्रवार...

उन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील...

मंत्रियों के काफिले आधे क्यों, सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने में शर्म आती है क्या? — वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र और महाराष्ट्र...