मामूली बात को लेकर दबंगों ने की घर में घुसकर मारपीट।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

जौनपुर जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के कैलवल गांव( सिंधु सिंह का पूरा) में मामूली बात पर दबंगो ने घर में घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता की। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि हमारे गांव के ही संजय सिंह, महराजगंज थाने पर होम गार्ड है और काफी दबंग किस्म का आदमी है। उसने अपने दामाद सिंटू सिंह और उसके साथियों के साथ मिलकर बबलू सिंह, सूरज सिंह , ब्रह्मजीत सिंह और घर की महिलाओं पर हमला कर दिया जिसमें कई लोगों को चोट आई है। घर पर खड़े स्कॉर्पियो को भी तोड़ दिया है,घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। तत्कालीन थानाध्यक्ष के सामने दोनों ने सुलह समझौता किया था कि यथा स्थिति कायम रहेगी। एसओ के स्थानांतरण के बाद सुनियोजित तरीके से संजय सिंह ने अपने दामाद के साथ मिलकर मारपीट की घटना को दिया अंजाम। थानाध्यक्ष महराजगंज अरविंद पांडे ने बताया कि हमलावरों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उचित कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...