मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों कीअनुमति को लेकर समिति गठित.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में बढ़ती वाहन संख्या और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली की तर्ज पर पेट्रोल और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इसके साथ ही, केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही अनुमति दी जानी चाहिए। इस मुद्दे का विस्तृत अध्ययन करने के लिए राज्य शासन ने सात सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

इस समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव होंगे। इसके अलावा, राज्य परिवहन आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात), महानगर गैस निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, महावितरण के परियोजना निदेशक और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष सदस्य के रूप में शामिल होंगे। संयुक्त परिवहन आयुक्त (क्रियान्वयन-1) इस समिति के सदस्य सचिव होंगे।

यह समिति मुंबई में ट्रैफिक जाम और बढ़ते प्रदूषण को कम करने के उपायों का अध्ययन करेगी। इसके तहत, पेट्रोल और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने और केवल सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों की अनुमति देने की संभावना की समीक्षा की जाएगी। समिति तीन महीनों के भीतर सरकार को अपनी सिफारिशों के साथ रिपोर्ट सौंपेगी, यह जानकारी अतिरिक्त परिवहन आयुक्त भरत कलसकर ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कल्याण में भव्य कलश यात्रा।

● सार्वभौम सनातन धर्म महासभा द्वारा नौ दिवसीय शिवमहापुराण...

पत्रकार विकास संघ द्वारा सामाजिक समरसता हेतु क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।

■ कांदिवली के सरस्वती स्पोर्ट्स ग्राउंड में 22 मई...

आतंकी फयाज और ताल्हा खान का इंडोनेशिया से हुआ था प्रत्यर्पण।

मुंबई वार्ता संवाददाता बीते सप्ताह इस्लामिक स्टेट के दो...