मुंबई में DRI की बड़ी कार्रवाई: 6 करोड़ के सोना-चांदी के साथ 3.71 करोड़ नकद जब्त, 4 गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सोने की तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में करीब 6 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और चांदी तथा लगभग 3.71 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया है।


DRI के अनुसार, उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि दो तस्कर धनजी स्ट्रीट, कालबादेवी स्थित एक दुकान पर तस्करी का सोना पहुंचाने वाले हैं। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने मौके पर निगरानी रखी और संदिग्धों की पहचान कर उन्हें दुकान में प्रवेश करते समय पकड़ लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे विदेशी मूल का तस्करी का सोना कट पीस और बार के रूप में बेचने के लिए लाए थे। दुकान की तलाशी में 39.50 लाख रुपये नकद, 3,540.27 ग्राम सोना (करीब 5.50 करोड़ रुपये मूल्य) और 18,827 ग्राम चांदी (लगभग 46.69 लाख रुपये मूल्य) बरामद की गई।


जांच में यह भी सामने आया कि बरामद चांदी और नकदी तस्करी के सोने की बिक्री से अर्जित रकम हो सकती है, जिसके आधार पर इन्हें जब्त कर लिया गया।


इसके बाद DRI टीम ने एक आरोपी के मदानपुरा स्थित घर पर छापा मारा, जहां से 3.31 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। घर से कैश गिनने की मशीन, सोना तौलने की मशीन और गोल्ड बार काटने का उपकरण भी मिला।
साथ ही, एक नोटबुक भी बरामद हुई, जिसमें तस्करी से जुड़े लेन-देन का हिसाब होने की आशंका है। हालांकि आरोपी इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज पेश नहीं कर सके।


DRI के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क की आगे गहन जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...