वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चार नए इंटरलॉकिंग मार्ग का भूमिपूजन।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

नगर पंचायत बदलापुर में विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु बुधवार को चेयरमैन सीमा सिंह के प्रतिनिधि वैभव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 4 नए इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया। यह मार्ग बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

वार्ड नं 12 दाऊदपुर गांव में मंदिर के पास से मिठाई के मकान तक, रामसहाय पाण्डेय के खेत से देवी सहाय के मकान से होते हुए शिवसहाय के मकान तक, तथा पिच रोड से प्रदुम्म तिवारी के मकान तक वार्ड नं 2 हंकारपुर में दिनेश शर्मा के प्लाट से सुनील कुमार के मकान तक कुल 4 नए इंटर लॉकिंग का निर्माण कार्य होगा।

यह मार्ग 14 लाख की लागत से बनेगी। जहां विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कराया गया। श्री सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के देवतुल्य ग्रामीणों के लिए हर प्रकार का लाभ पहुंचने के साथ हर वार्ड का भरपूर विकास हो हो रहा है।

इंटर लॉकिंग मार्ग बन जानें के साथ लोगों को आवागमन सुगम होंगा। वही बरसात में कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर रामसहाय पाण्डेय, विजय तिवारी, हरीनाथ मौर्य, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय,अमरजीत, विपुल तिवारी, जितेंद्र सिंह, अजय सिंह, अंकुर शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांद्रा तालाब पुनर्जीवन अभियान शुरू: पहली बार पूरी तरह खाली किया गया ऐतिहासिक जलाशय।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के प्रसिद्ध 7.5 एकड़ क्षेत्र...

महाराष्ट्र के पहले कांदळवन (मैंग्रोव)उद्यान का 28 मई को होगा लोकार्पण।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के पहले कांदळवन (मैंग्रोव)...

बांद्रा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, पथराव में 4 पुलिसकर्मियों समेत 10 घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के बांद्रा पूर्व स्थित गरीब...