■ पति, सास फरार
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नवी मुंबईका पनवेल तालुका के पेठाली गांव में २४ अप्रैल को सनसनीखेज घटना घटी है। सोनम अभिषेक केनी (३०) ने अपनी पांच साल की बेटी देवांशी के साथ आत्महत्या कर ली। सोनम ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लड़की का शव भी घर में मिला है।
सोनम के ससुराल वालों ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं थी, बल्कि उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर उसकी हत्या की है। शुरू में पुलिस ने लड़की की आकस्मिक मौत दर्ज की थी ।
हालांकि, 1 मई को सोनम के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सोनम को उसके ससुराल वालों द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, क्योंकि शादी के बाद से उसका कोई बेटा नहीं था और वह अपने ससुराल वालों से पैसे मांग रही थी। इस आधार पर पुलिस ने उसके पति अभिषेक केनी, सास प्रभावती केनी और चार ननदों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।सोनम के सुसाइड नोट में ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र है। घटना के एक महीने बाद भी मुख्य आरोपी अभिषेक और उसकी मां प्रभावती के फरार होने से सोनम के परिजनों ने पुलिस जांच पर संदेह जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
तलोजा पुलिस सोमन के चारों ससुराल वालों की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें बनाई हैं।