सेंट जॉर्ज, जे. जे. और कामा अस्पताल में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन की हुई स्थापना.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

सेंट जॉर्ज ,जे. जे अस्पताल और कामा अस्पताल तथा जी. टी अस्पताल में हाल ही में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन का गठन हुआ।

यूनियन स्थापना के अवसर पर गत दिनों नोटिस बोर्ड का उदघाटन समारोह सेंट जॉर्ज अस्पताल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य के चिकित्सा विभाग के आयुक्त राजीव निवतकर एवं अस्पताल अधीक्षक विनायक सावरडेकर और राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंदभाई परमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार ने सफाई कर्मचारियों की कई मांगों के संबंध में विस्तृत रूप से मार्गदर्शन किया।

तत्पश्चात आयुक्त राजीव निवतकर ने कहा कि सफाईकर्मियों की लंबे समय से प्रलंबित मांगों को यथाशीघ्र मंजूर किया जायेगा तथा सफाईकर्मियों के लिए ठेकेदारी प्रथा बंद करायी जायेगी। उन्होंने उपस्थित कामगार वर्ग का योग्य तरीके से मार्गदर्शन किया। कामगारों को मकान का मालिकाना हक दिलाने के लिए सरकार से चर्चा करने तथा सफाई कर्मचारियों की एक निरीक्षण समिति का गठन किए जाने की बात कही।

इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक विनायक सावरडेकर ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गणेश भंडारी (आरएमओ), बालू गावंडे,. संजय लाड, मैत्रेन शेख मैडम, लीना डिसूजा, राजेश टा टाकेकर, नवीनचन्द्र मकवाना, -रघुनाथ जाधव, भाऊराव जाधव, सुनील चौहान, और सेंट जॉर्ज अस्पताल की पदाधिकारी मुख्य सलाहकार मनीषा खाखड़िया, कार्याध्यक्ष मदन वाघेला, दीपक चौहान, धीरेन्द्र चौहान, दिनेश अंजार, हितेश बेनीवाल, अरविन्द मकवाना, हेमन्त वाघेला, प्रवीण मकवाना, प्रवीण वाघेला, विनोद सोलंकी ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के नोटिस बोर्ड के स्थापना समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संवाद सत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के...

युवा साहित्यकार पवन तिवारी को आचार्य चतुरसेन शास्त्री पुरस्कार 2025 प्रदत्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता युवा साहित्यकार पवन तिवारी द्वारा लिखित...

माध्यमिक शाला के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय दादर पश्चिम,वूलन मिल माध्यमिक विद्यालय...

उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा।

● नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक तावड़े का पदग्रहण समारोह मुंबई वार्ता...