७१ वां राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार:-३३ सालों में पहली बार शाहरुख़ ख़ान को राष्ट्रीय पुरस्कार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

७१वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है।सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की बात करें तो यह पुरस्कार शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने जीता है। शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने क्रमशः अपनी फिल्म ‘जवान’ और ’12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। गौरतलब है कि शाहरुख और विक्रांत का यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। वहीं, अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।

इस साल ये पुरस्कार 2023 की फ़िल्मों के लिए दिए गए हैं। राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म का पुरस्कार ‘कथल’ को मिला है। वहीं, शामची आई को सर्वश्रेष्ठ मराठी फ़िल्म घोषित किया गया है। फ़िल्म ‘एनिमल’ को विशेष उल्लेख मिला है। सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फ़िल्म ‘भगवंत केसरी’ है। सर्वश्रेष्ठ गैर-फ़ीचर फ़िल्म का पुरस्कार ‘द साइलेंट एपिडेमिक’ को दिया गया है। फ़िल्म ‘सनफ्लावर वर द फ़र्स्ट वन्स टू नो’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक का पुरस्कार उत्पल दत्ता को दिया गया है। पिछले साल ये पुरस्कार २०२२ की फिल्मों के लिए दिए गए थे।

७१वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। शामची आई को सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म चुना गया है। फिल्म का निर्देशन सुजय सुनील दहाके ने किया है। इसका निर्माण अमृता फिल्म्स ने किया है। मराठी फिल्म ‘जिप्सी’ के लिए कबीर खंडारे और नाल २ के लिए त्रिशा ठोसर, श्रीनिवास पोकाले और भार्गव जगताप को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में कचरा फेंकने के 162 हॉटस्पॉट चिन्हित, बीएमसी ने वार्ड अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मुंबई में...