श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

ऋषिकेश (उत्तराखंड) में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की कार्यकारी समिति की बैठक में मुंबई की महापौर श्रीमती रितु तावड़े को परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर देशभर से आए विभिन्न शहरों के महापौरों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का मुंबई महानगर की ओर से महापौर श्रीमती रितु तावड़े ने सम्मान किया।


इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री रामसिंह कैरा, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, अखिल भारतीय महापौर परिषद की अध्यक्षा श्रीमती रेणुबाला गुप्ता, ऋषिकेश के विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश के महापौर श्री शंभू पासवान, परिषद के महासचिव श्री आशुतोष वार्ष्णेय सहित देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से आए महापौर, पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महापौर श्रीमती रितु तावड़े की उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को मुंबई के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर शहरी विकास, स्थानीय स्वशासन और महानगरों से जुड़े मुद्दों पर मुंबई की भूमिका और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।


