मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

अभिमान ट्रस्ट और बीएमसी की पहल – ग्रीन मलाड के लिए ग्रीन वॉक मुंबई महानगर पालिका के पी- उत्तर वॉर्ड द्वारा अभिमान ट्रस्ट और एवरशाइन नगर रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से वृक्षारोपण और ग्रीन वॉक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।


यह कार्यक्रम मूवी टाइम सिनेमा के नजदीक एवरशाइन नगर, मालाड पश्चिम में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता और बिग बॉस की लोकप्रिय आवाज़ वाले आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह जी और सहायक बीएमसी आयुक्त कुंदन वाल्वी जी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना जी व स्थानीय पूर्व नगरसेविका श्रीमती जया सतनाम सिंग तिवाना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर अभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना जी ने कहा कि अभिमान ट्रस्ट और बीएमसी की साझेदारी से शुरू हुआ यह अभियान सिर्फ हरियाली बढ़ाने का नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार समाज निर्माण का कदम है।हम चाहते हैं कि मलाड की हर गली, हर नुक्कड़ हरियाली से भरा हो। जब एक नागरिक एक पेड़ लगाता है, वो आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन बोता है।हमारा यह छोटा सा कदम हमारे आस पास के पर्यावरण में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। पर्यावरण की रक्षा हम सब की जिम्मेदारी है यही संदेश देने के लिए आज वृक्षारोपण व ग्रीन वॉक का आयोजन किया गया है। हम अपने स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।


