मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

आदिवासी पारधी महासंघ के मुंबई और नवी मुंबई के प्रदेश अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार और दिव्यनोर एनजीओ के माध्यम से नवी मुंबई के घनसाली स्थित आदिवासी पारधी पारदेवाड़ी में दिव्यांग और वयोवृद्ध नागरिकों को व्हील चेयर बांटा गया।
इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों को कपड़े बांटे गए। इस अवसर पर आदिवासी पारधी महासंघ के मुंबई और नवी मुंबई के अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार ने बताया कि पारधी समाज की अनेक समस्याएं हैं। इन समस्याओं को सुलझाने के लिए वे शासन प्रशासन से लगातार पत्र व्यहार कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पारधी समाज को स्वाभिमान के साथ समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए वे युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।व्हील चेयर और कपड़ा वितरण समारोह में प्रमुख रूप से दिव्यनोर एनजीओ की पदाधिकारी प्रीति मैडम और बड़ी संख्या में पारधी समाज के लोग उपस्थित थे।


