वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

गौ सेवा एवं आदिवासी कल्याण हेतु समर्पित सामाजिक संस्था, महाराष्ट्र गोपालन समिति तलासरी एवं हनुमान चालीसा संगठन मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी गांव के 250 से अधिक विद्यार्थियों को मुफ्त शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।


पालघर जिले के तलासरी तालुका स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भोजन कराने के साथ गायों को भी हरा चारा और गुड़ उपलब्ध कराया गया। आदिवासी पाड़े के इस गांव रहने वाले आदिवासी परिवार के बच्चों को संस्था हर साल शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराती है। साथ ही साल के प्रमुख त्योहारों, होली और दीवाली पर खाद्य सामग्री के साथ गर्म कपड़े भी प्रदान करती है।
कार्यक्रम के संयोजन में खास भूमिका निभाने वाले अशोक गोयल ने बताया कि समाजसेवी एड अशोक सरावगी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में बच्चों को छाता, नोटबुक, पेन-पेंसिल, कंपास बॉक्स, कलर बॉक्स, और अन्य सामान दिया गया। साथ ही जगह जगह वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर अशोक गोयल, अशोक जोगानी, पवन लाट, देवकीनंदन जोशी, मुकेश चौरसिया, पवन गुप्ता, नांगलिया, गायक सुरेश शुक्ल आदि ने गौशाला में पहुंचकर गायों की सेवा की और उन्हें चारा खिलाया। उसके बाद 250 बच्चों को शैक्षणिक वस्तुएं प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ विद्यालय के शिक्षक और पालक उपस्थित थे।


