■ भिवंडी में स्टेम वॉटर प्लांट में क्लोरिन गैस रिसाव मामला.
मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी के स्टेम वाटर प्लांट में सोमवार 8 सितंबर की देर रात क्लोरीन गैस के रिसाव में पांच कर्मचारी घायल हो गए थे। मनपा जलापूर्ति विभाग के त्वरित कार्रवाई के कारण व प्रशासन की तत्परता से शहर एक बड़ी त्रासदी से बचाया जा सका था।मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त ने स्टेम कंपनी को नोटिस दिया है।साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।


गौरतलब है कि भिवंडी मनपा के टेमघर इलाके में स्थित डिसइन्फेक्ट कर क्लोरिन का इस्तेमाल कर पानी को पीने के लिए शहर की जानत को सप्लाई किया जाता है।सोमवार 9 सितंबर को देर रात उक्त प्रोसेस को करने के लिए क्लोरिन गैस सिलेंडर बदलने का काम रात 12 बजे स्टेम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था।इसी दौरान लापरवाही से 90 केजी गैस सिलेंडर का वॉल खोलते समय स्लिप हो गया था।जिसके कारण सिलेंडर से बड़े पैमाने पर गैस का रिसाव होने के कारण वहां मौजूद पांच कर्मचारी गैस रिसाव से प्रभावित हो गए थे।गैस लीक होने से वाटर प्लांट के पड़ोस की इमारत के कुछ लोग भी प्रभावित हुए है। इन प्रभावितों को भी तत्काल उपचार के लिए भिवंडी के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


मनपा जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर की त्वरित कार्रवाई और प्रशासन की तत्परता से शहर एक बड़ी त्रासदी से बचाया गया था।साथ ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने विशेष उपकरण और पीपीई किट की मदद से रिसाव पर नियंत्रण पाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त अनमोल सागर खुद हालात की निगरानी में जुट गए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।
घटना के बाद आयुक्त ने स्टेम वाटर डिस्ट्रीब्यूशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को नोटिस जारी करते हुए चेताया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कंपनी को जवाबदेही तय करने, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और उपकरणों की नियमित जांच के सख्त आदेश दिए। नागरिकों ने भी आयुक्त की दूरदर्शिता और निर्णायक नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कारण ही भिवंडी एक भीषण हादसे से बच सका। इस घटना ने साबित कर दिया कि सजग प्रशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेतृत्व हर संकट को मात दे सकता है।


