आर्यादि श्री जनार्दन मंदिर का जीर्णोद्धार महोत्सव कलश महोत्सव के साथ होगा पांच दिवसीय अनुष्ठान।

Date:

● मुंबई से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाएंगे कर्नाटक के उडुपी

वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

अंधेरी पश्चिम के एसवी रोड स्थित उडुपी मठ से जुड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर्नाटक के उडुपी, पंगाला स्थित प्राचीन आर्यादि श्री जनार्दन मंदिर के जीर्णोद्धार महोत्सव में शामिल होने जा रहे हैं।

10वीं शताब्दी में निर्मित इस आध्यात्मिक विरासत को नया स्वरूप देने का कार्य पिछले कई सालों से चल रहा है।

आर्यादि श्री जनार्दन मंदिर मुंबई भक्त मंडल के गोविंद शेट्टी ने बताया कि कर्नाटक के उडुपी जिले में 10वीं शताब्दी का मंदिर, आर्यादि श्री जनार्दन मंदिर, पंगाला, कापू के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस मंदिर का भव्य कलश उत्सव समारोह वेदमूर्ति श्री पदिगुरु श्रीनिवास तंत्री के मार्गदर्शन में 16 से 20 मई तक आयोजित किया गया है।

इस उत्सव को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए डॉ. पी. मोहनदास भट, पी. गोविंद शेट्टी, बालकृष्ण टी. शेट्टी एवं अन्य श्रद्धालुओं की टीम लगी है। सैकड़ों की संख्या में मुंबई से श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल होंगे।

इस मंदिर का उल्लेख माधव विजय युग के साथ-साथ दंड तीर्थ में गुरुकुल प्रणाली में भी मिलता है। द्वैत दर्शन के संस्थापक माधवाचार्य महाराज ने उडुपी में श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण कराया तथा पंगाला नदी के तट पर स्थित पंगाला गांव में आर्यादि श्री जनार्दन मंदिर की भी स्थापना की। इस मंदिर का वास्तु दक्षिण स्थापत्य शैली में है। इसमें गर्भगृह, सभा मंडप और गोपुरम शामिल हैं। मंदिर में भगवान जनार्दन की मूर्ति अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

केईएम अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए HMIS लागू करने के निर्देश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त...

परशुराम कुण्ड पर तीन दिवसीय बालयोगी आगमन उत्सव ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता ...

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेन 6 मई को।

मुंबई वार्ता/हरीश चंद्र पाठक हर साल की भांति इस बार...

विधायक दिलीप मामा लांडे के नेतृत्व में भाजपा नेता प्रदीप बंड हुए शिवसेना शिंदे गुट में शामिल।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक चांदिवली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले...