उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था महिला कार्यकारणी का पद वितरण समारोह संपन्न।

Date:

■ भिवंडी के विकास में उत्तर भारतीयों का अहम योगदान– रविकांत सावंत।

मुंबई वार्ता संवाददाता

उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था भिवंडी की महिला इकाई द्वारा आयोजित पद वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए भिवंडी शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रविकांत सावंत ने कहा कि भिवंडी के विकास में इस समाज का अहम योगदान रहा है।

भिवंडी पश्चिम से भाजपा विधायक महेश चौघुले की हैट्रिक जीत में उत्तर भारतीयों के योगदान की जितनी सराहना की जाए कम है। नागरिक सहकारी बैंक भिवंडी की संचालिका पूर्व नगरसेविका कल्पना शर्मा ने कहा की नारी शक्ति के मजबूत होने से राष्ट्र और समाज मजबूत होगा, इसलिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है।

उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था भिवंडी की महिला अध्यक्ष डॉ स्वाति सिंह द्वारा बीएमपीए हाल में बुधवार की दोपहर में महिला इकाई के कर्यकारिणी पद वितरण समारोह का आयोजन किया था।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रविकांत सावंत, अतिथि पूर्व नगर सेविका कल्पना शर्मा, शहर की प्रसिद्ध दंत रोग चिकित्सक डॉ सरोज भदोरिया, भिवंडी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू चौघुले व डॉ शमशेर सिंह मंच पर उपस्थित थे , कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह दादा ठाकुर ने किया। प्रस्तावना भाषण में डॉ स्वाति सिंह ने महिलाओं के जीवन स्तर को ऊचा उठाकर सशक्त बनाने की यजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ज्योती मिश्रा को संस्था का उपाध्यक्ष ,रागिनी मिश्रा को उपाध्यक्ष, शालिनी प्रजापती को उपाध्यक्ष, ऐश्वर्या गुप्ता को जनरल सेक्रेटरी, उमा सिंह को जनरल सेक्रेटरी के साथ ही कार्यकारणी सदस्य के पद पर डॉक्टर सेजल शुक्ला, वंदना देवी मौर्या , रिता यादव, रेखा मिश्रा और सीता शर्मा को अतिथियों के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी महासचिव व पत्रकार जितेंद्र तिवारी,एड प्रवीण मिश्रा, मनोज सिंह,राम शंकर केसरवानी, सदा सिंह, पी डी यादव अजीत ठाकुर, प्रेम तिवारी,और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला में 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में...

राज्य सरकार ने 21 IPS और SPS अधिकारियों का तबादला किया, कई को मुंबई में नई जिम्मेदारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस...

वूलन मिल्स स्कूल का ICSE 10वीं परिणाम 100%: सभी 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 20 ने हासिल किया विशेष प्रावीण्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा विभाग के...

विधान परिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी एकजुट; अंबादास दानवे को कांग्रेस का ठोस समर्थन।

मुंबई वार्ता संवाददाता आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों...