उद्धव बालासाहेब ठाकरे के जन्म दिन पर रमाधाम वृद्धाश्रम में मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

शिवसेना पक्ष प्रमुख आदरणीय श्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे के जन्मदिन उपलक्ष्य में 26 जुलाई शनिवार को खपोली स्थित रमाधाम वृद्धाश्रम में वृद्धों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शिवसेना नेता, एवं विभाग प्रमुख एडवोकेट अनिल परब के मार्गदर्शन में शनिवार 26 जुलाई को शिवसेना शाखा 95 की महिला अगाड़ी द्वारा रमाधाम वृद्धाश्रम में मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इसके अलावा श्री वरदविनायक महागणपति,( महाड )श्री बल्लालेश्वर गणपति ( पाली) एकवीरा देवी लोनावाला ,गगन गिरी महाराज आश्रम खपोली आदि के दर्शन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन पूर्व नगर सेवक एवं बांद्रा पूर्व विधानसभा समन्वयक श्री चंद्रशेखर वायंगणकर,श्रीमती वेदिका चंद्रशेखर वायंगणकर, श्रीमती अलका साटम ( उप विभाग संगठिका) शाखा प्रमुख वसंत गावड़े, महिला शाखा संगठक श्रीमती सुषमाताई गवस द्वारा आयोजित किया गया था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मीरा भायंदर के आम मरीजों के लिए वरदान बना मानस हॉस्पिटल।

मुंबई वार्ता संवाददाता बदलते परिवेश में जहां अस्पतालों पर...

जोया अख्तर-रीमा कागती की प्रोडक्शन कंपनी से 66 हार्ड डिस्क गायब, करोड़ों के डेटा लीक की आशंका।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में उस समय...

खजुराहो के होटल से NDPS के 12 मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मध्य प्रदेश के खजुराहो में मुंबई...