उपराष्ट्रपति पद के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने तिलक भवन मे कांग्रेस सांसदों से की मुलाकात।

Date:

■ उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में समर्थन के लिए सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को पत्र भेजूंगा : न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी.

■ देश संकट में है, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस ने की पहल : हर्षवर्धन सपकाल.

■ सत्ताधारी दल के पास बहुमत है, फिर भी इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार विजयी होगा : सांसद वर्षा गायकवाड़.

मुंबई वार्ता संवाददाता

उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा सभापति का पद अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्यसभा में विभिन्न भाषा, जाति, धर्म और पंथ का प्रतिबिंब दिखाई देना चाहिए। देश इस समय कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है। यदि मुझे देश की सेवा करने का अवसर मिला तो मैं संविधान की रक्षा करूंगा, ऐसा विश्वास उपराष्ट्रपति पद के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने व्यक्त किया।

बी. सुदर्शन रेड्डी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में आकर कांग्रेस सांसदों से चर्चा की और इसके बाद पत्रकार परिषद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने मुझे उम्मीदवार बनाया है और समर्थन प्राप्त करने के लिए मैं सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को व्यक्तिगत पत्र भेजकर विनती करूंगा। भाजपा के सांसदों ने समय दिया तो उनसे भी मुलाकात करूंगा। इस चुनाव में व्हिप नहीं होता, गुप्त मतदान होता है, इसलिए मेरी उम्मीदवारी उचित लगती हो तो सभी दलों के सांसद मुझे वोट दें, यह मेरी विनम्र अपील है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस अवसर पर कहा कि आज देश संकट में है और लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पहल की है। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लोकतंत्र का प्रहरी है। संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर बी. सुदर्शन रेड्डी सभी राजनीतिक दलों से मिलकर संवाद साध रहे हैं। उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरदचंद्र पवार से भी मुलाकात की है और उनकी सकारात्मक चर्चा हुई है। देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए चुनाव परिणाम चमत्कारिक हो सकते हैं, ऐसा भी हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ ने इस अवसर पर कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की भूमि में बी. सुदर्शन रेड्डी का स्वागत है। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस चुनाव में कुछ भी संभव है।

इंडिया गठबंधन के पास भले ही बहुमत न हो, लेकिन चुनाव में इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार विजयी हो सकता है, ऐसा विश्वास सांसद वर्षा गायकवाड़ ने व्यक्त किया।

इस पत्रकार परिषद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, कोल्हापुर के सांसद श्री छत्रपति शाहू महाराज, सांसद डॉ. कल्याण काले, सांसद डॉ. शोभा बच्छाव, राज्यसभा सदस्य डॉ. नासिर हुसैन, वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बाइक की टक्कर से तीन लोगों की मौके पर मौत।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में...

मुंबई में बच्चों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई शहर में बच्चों के साथ...

महाराष्ट्र महापौर परिषद की बैठक मुंबई में संपन्न, जन अपेक्षाओं पर जोर।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जनसंपर्क विभाग की...

नवी मुंबई में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, मामूली विवाद ने ली जान

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) मुख्यालय के...